प्याज खाने के फायदे | कच्चा प्याज खाने वाले यह जरूर जानले

Share It

क्या आप भी कच्चा प्याज खाते हैं अगर नहीं खाते तो आज के बाद जरूर खाएंगे। प्याज काटते समय आपकी आंखों में आंसू तो आते ही होगे लेकिन प्याज खाने के फायदे  भी बहुत है। चाहे कच्चा हो या पक्का हुआ हो प्याज दोनों ही फॉर्म में सेहत के लिए बहुत बढ़िया होता है। लेकिन कच्चा प्याज खाने के फायदे  ज्यादा हैं। सिर्फ कच्चा प्याज खाने से आप कौन-कौन सी बीमारियों से बच सकते हैं उसके बारे में आज हम जानेंगे। इसलिए आखिर तक जरूर देखना। तो चलिये जानते है प्याज खाने के फायदे के बारेमे।

प्याज खाने के फायदे:

पाचन क्रिया में मददगार:

प्याज खाने के फायदे मे हम सब से पहले बात करेंगे तो कच्चा प्याज पाचन करने में काफी मददगार होता है। कच्चे प्याज में फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। जिससे आपके पेट के अंदर चिपका हुआ खाना पूरी तरह पाचन हो जाता है। कच्चे प्याज को खाने से पेट की सफाई हो जाती है। जिससे कब्ज दूर होता है। जो लोग सुबह एक बार में फ्रेश नहीं हो पाते उसे रात के खाने में कच्चे प्याज का सलाद खाना चाहिए। यह नुस्खा कब्ज को दूर करने में काफी लाभदायक साबित होता है।

ब्लीडिंग की समस्या से छुटकारा:

अक्षर गर्मियों में लोगों को गर्म हवा यानी कि लू का सामना करना पड़ता है। और यही कारण बन जाता है नाक से खून आने का जिससे आम भाषा में नकसीर फूटना भी कहते हैं। गर्मियों में आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप हर दिन अच्छे से कच्चा प्याज खाए। जिससे ना तो आपको लू लगेगी और ना ही आपके नकसीर फूटे गी। यही नहीं अगर आपके दांतों से भी खून निकलता है तो आप कच्चे प्याज को गर्म करके अपने दांतो के नीचे 3 से 4 मिनट तक दबाकर रखें इससे आपको जल्दी फर्क लगेगा।

गले की खराश मिटाएं:

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनका गला अक्सर खराब रहता है। या फिर, सर्दी, जुकाम, खांसी से आप परेशान रहते हैं। तो जान लीजिए यह आसान सा नुस्खा। आपको कच्चे प्याज का रस निकालना है इस रस को आप शहद में मिलाकर दिन में दो बार ले और लगातार एक हफ्ते तक ले। इससे ना ही आपके गले में खराश रहेगी और साथ ही सर्दी जुकाम से भी छुटकारा मिलेगा। इसलिए तो मे कहेता हु प्याज खाने के फायदे बहुत है अब आखिर तक देखना आगे वाले फायदे इससे भी बहुत अच्छे है।

कैंसर सेल्स को रोके:

कच्चे प्याज में सल्फर की मात्रा काफी अधिक होती है। यह कैंसर सेल्स को बढ़ने नहीं देता। कैंसर की समस्या वाले लोगों को प्याज खाने से उसके स्ट्रीटमेंट में बहुत ही फर्क मिलता है। अगर आप शुरू से ही कच्चे प्याज खा रहे हैं तो पेट, ब्रेस्ट, फेफड़े और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा भी कम रहता है। यूरिन से जुड़ी भी बीमारीया कच्चे प्याज खाने से कम हो जाती है।

Read also: काली मिर्च के फायदे

एनीमिया से बचाए:

कच्चा प्याज आपको एनीमिया से भी बचा सकता है। प्याज को काटने से आंखों में आंसू आने का कारण होता है उसने पाय जाने वाला सल्फर जो नाक के जरिए शरीर में इंटर करता है। सल्फर में एक तेल पाया जाता है जो एनीमिया से आपको शरीर को बचाने में मदद करता है। और अगर आप एनीमिया से पीड़ित हो गए हैं तो उसे ठीक करने में सहायक साबित होता है। जब आप प्याज को खाने में पका कर खाते हैं तो यह सल्फर नष्ट हो जाता है। इसलिए सल्फर की प्राप्ति के लिए आप कच्चे प्याज जरूर खाएं।

कोलेस्ट्रोल कम करता है:

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हमेशा ही बड़ा हुवा रहता है और आप उसको कम करने में असमर्थ रहते हैं। तो आपको जरूरत है कच्चे प्याज खाने की। कच्चे प्याज में अमीनो एसिड और मिथाइल सल्फाइड पाया जाता है। यह सभी तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। तो कच्चे प्याज खाने से आप कोलेस्ट्रोल बढ़ने की परेशानी से निजात पा सकेंगे।

दिल के लिए फायदेमंद:

कच्चा प्याज आपके दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हाई ब्लड प्रेशर को मेंटेन करने में कच्चा प्याज बहुत ही मददगार साबित होता है। यह बंद खून की धमनियों को खोलने में मदद करता है। जिससे आपको दिल की बीमारी होने का खतरा काफी कम हो जाता है। बहुत से लोग यह बात नहीं जानते प्याज ना खाने वालों की तुलना में प्याज खाने वालों की शहद काफी ज्यादा अच्छी रहती है। साथी में आपको यह भी बतात हु कि अगर आप डायबिटीज के शिकार है तो कच्चे प्याज खाने से आपके शरीर में इंसुलिन पैदा होता है।

इसलिए कच्चा प्याज डायबिटीज के रोगियों के लिए भी बहुत बढ़िया माना जाता है। कुछ लोग कच्चे प्याज इसलिए भी नहीं खाते क्योंकि उन्हें इसका टेस्ट पसंद नहीं होता तो उन लोगों के लिए एक आसान सा टीप है। आप कच्चे प्याज की एक हेल्थी चटनी बनाकर भी खा सकते हैं। जिसमें तेल और मसाले बहुत ही कम हो। जिससे आपको प्याज खाने के फायदे भी मिल जाएगे और प्याज खाना भी सीख जाओगे। तो जैसे भी खाइए लेकिन कच्चे प्याज जरूर खाइए।

होम पेजयहाँ क्लिक करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top