क्या आप भी कच्चा प्याज खाते हैं अगर नहीं खाते तो आज के बाद जरूर खाएंगे। प्याज काटते समय आपकी आंखों में आंसू तो आते ही होगे लेकिन इसको खाने के फायदे भी बहुत है।
पाचन क्रिया में मददगार:
कच्चा प्याज पाचन करने में काफी मददगार होता है। कच्चे प्याज में फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। जिससे आपके पेट के अंदर चिपका हुआ खाना पूरी तरह पाचन हो जाता है।
जो लोग सुबह एक बार में फ्रेश नहीं हो पाते उसे रात के खाने में कच्चे प्याज का सलाद खाना चाहिए। यह नुस्खा कब्ज को दूर करने में काफी लाभदायक साबित होता है।
ब्लीडिंग की समस्या से छुटकारा:
अक्षर गर्मियों में लोगों को गर्म हवा यानी कि लू का सामना करना पड़ता है। और यही कारण बन जाता है नाक से खून आने का जिससे आम भाषा में नकसीर फूटना भी कहते हैं।
गर्मियों में आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप हर दिन अच्छे से कच्चा प्याज खाए। जिससे ना तो आपको लू लगेगी और ना ही आपके नकसीर फूटे गी।
यही नहीं अगर आपके दांतों से भी खून निकलता है तो आप कच्चे प्याज को गर्म करके अपने दांतो के नीचे 3 से 4 मिनट तक दबाकर रखें इससे आपको जल्दी फर्क लगेगा।
गले की खराश मिटाएं:
अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनका गला अक्सर खराब रहता है। या फिर, सर्दी, जुकाम, खांसी से आप परेशान रहते हैं।
आपको कच्चे प्याज का रस निकालना है इस रस को आप शहद में मिलाकर दिन में दो बार ले और लगातार एक हफ्ते तक ले। इससे ना ही आपके गले में खराश रहेगी और साथ ही सर्दी जुकाम से भी छुटकारा मिलेगा।
बहुत से लोग यह बात नहीं जानते प्याज ना खाने वालों की तुलना में प्याज खाने वालों की शहद काफी ज्यादा अच्छी रहती है।
एसे ही माजेदार फूड रेसिपि ओर स्वास्थ्य सुजाव के बारे मे जानने केलिए नीचे दिये गए लिंक पे क्लिक करे।