यह पूरे दिन का डाइट प्लान उनके लिए भी है जो वजन घटाना चाहते हैं, और उनके लिए भी है जो अपना वजन मेंटेन करना चाहते हैं। डाइट प्लान को दोनों मेल और फीमेल फॉलो कर सकते हैं।

अब 8:00 बजे तक आप अपना ब्रेकफास्ट जरूर कर ले। ब्रेकफास्ट में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होनी चाहिए। ब्रेकफास्ट आप के दिन का सबसे हैवी मिल होना चाहिए। इसलिए अच्छे से पेट भर के खाए लेकिन सिर्फ हेल्थी।

ब्रेकफास्ट के 2 घंटे बाद आपको फल खाने हैं। आपके शहर में जो भी मौसम का फल हो वह आप ले सकते हो। जैसे एप्पल, खरबूजा, तरबूज, अंगूर, पपीता, अनानास, आम या पाइनएप्पल।

लंच और डिनर के पहले आपको एक प्लेट सलाद की लेनी है। सलाद में आप खीरा, ककड़ी, मूली, टमाटर वगेरा ले सकते हैं। खाली खीरा ले ले तो भी चलेगा। लेकिन एक पूरा खीरा आपको लेना है।

अब 7:00 से 8:00 के बीच में डिनर जरूर कर ले। और इसके बाद नमक बिल्कुल ना खाए। डिनर आपका बहुत ही लाइट होना चाहिए। डिनर के आधे घंटे पहले आपको एक प्लेट सलाद कि लेनी है।

बॉईल दाल और चावल,खिचड़ी, रोटी सब्जी दाल और दही के साथ,अगर आप रात को बॉईल चावल और दाल खाते हो तो वह सबसे बढ़िया है।