सीख कबाब इंडिया की पसंदिता रेसिपीओं में से एक है | इसे मुगलों के जमाने से बनाया जाता आ रहा है | सीख कबाब को चिकन और मटन दोनों के साथ बनाया जाता है|
सीख कबाब को चिकन और मटन दोनों के साथ बनाया जाता है| इसमें हम ढेर सारे खुशबूदार मसाले का इस्तेमाल करते हैं| इसीलिए इसका टेस्ट बहुत ही लजीज और स्पाइसी होता है | इसे आप शाम को स्नेक के रूप में भी खा सकते हैं |
सामग्रियां
चिकन 500 ग्राम, नींबू का रस 2 चम्मच, क्रीम: 2 चम्मच, हरी मिर्च: 2, प्याज: 1, धनिया पत्ता1/2 कप, अदरक लहसुन पेस्ट: 2 चम्मच, बेसन: 3 चम्मच,
धनिया पाउडर: 1 चम्मच, मिर्च पाउडर: 1 चम्मच, हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच, जीरा पाउडर: 1/2 चम्मच, गरम मसाला: 1 चम्मच, नमक: 1 चम्मच स्वादानुसार
बनाने की विधि
सबसे पहले पिसे हुए चिकन को ले ले और उसमें नींबू का रस डाल कर उसे अच्छे से मिलाएं | अब उसमें क्रीम को डाल दे |
फिर उसमें बेसन, प्याज, हरी मिर्च, अदरक लहसुन पेस्ट, और सारे मसालों ( धनिया पाउडर मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर जीरा पाउडर चाट मसाला और गरम मसाला) को डाल दे | अब उसमें धनिया पत्ता और नमक डाल दे और उसे अच्छे से मिलाएं |
फिर उसे 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दे | फिर उसे निकाले और एक बार मिला लें फिर उसमें से थोड़ा सा लेकर उसे थोड़ा लंबा करें और उसे कबाब बनाने वाली स्टिक मे लगा दें | फिर उसे दोनों हाथों से हिलाते हुए दबाये |
आप देख सकते हैं हमारी कबाब कितनी अच्छी लंबी हो गई है | अब गैस पे कढ़ाई रखें उसमें थोड़ा सा तेल डालकर कबाब को फ्राई करें | थोड़ी देर बाद उसे पलट दे और उसे दूसरी तरफ पकने दें |
चारों तरफ पक जाने पर कबाब को निकाल ले | फिर उसमें थोड़ा सा तेल लगा दें | और गैस पे स्टैंड रख रख उसे थोड़ी देर पकाये ताकि वो ऊपर से थोड़ा पकाये |
चारों तरफ पक जाने के बाद गैस को बंद कर दे | और हमारी सीख कबाब बनकर बिल्कुल तैयार है इसे आप गरमा गरम चटनी या सॉस के साथ खा सकते हैं |