अगर आप जन्माष्टमी पर कोई डायबिटीज फ्रेंडली मिठाई ढूंढ रही हैं, तो अंजरी की बर्फी (Anjeer Ki Barfi) है आपके लिए खास।
अगर आपको अंजीर की बर्फी खानी है तो आप किसी और पर निर्भर न रहें बल्कि कुछ चीज़े और साधन जुटा कर आप अपने आप ही ये स्वादिष्ट मिठाई बना सकतीं हैं।
फायदे
ये स्वादिष्ट और पौष्टिक फल फाइबर, मिनरल्स और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से लबरेज़ होता है। ये सेहत के लिए भी बहुत उपयोगी होता है।
अंजीर में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया को सुधारता है, कब्ज़ को कम करने में मदद करता है, और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
साथ ही अंजीर में ‘विटामिन के’ की मात्रा भी काफी होती है, जो खून को सुधारने में मदद कर सकता है और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
अंजीर में ‘विटामिन ए’ भी होता है, जो आंतों की क्षमता को बढ़ावा देने में मदद करता है और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
सामग्री
1 कप सूखे हुए अंजीर, 1/2 कप ब्राउन शुगर या देसी खांड, 2 छोटे चम्मच घी. 1/2 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
कैसे बनाए
सबसे पहले अंजीर को धोकर अच्छे से सूखा दें और उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद एक कढ़ाही में घी गरम करें और उसमें कटे हुए अंजीर के टुकड़ें डालें।
साथ ही ब्राउन शुगर या देसी खांड और इलायची पाउडर भी डालें। मिश्रण को मध्यम आंच पर अच्छे से मिलाते हुए पकाएं।
जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब उसे एक थाली में डाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद उसे बर्फी के रूप में काट लें और कान्हा जी को इस स्वादिष्ट मिठाई का भोग लगाएं।